गाड़ियों में डिब्बों की अस्थायी आधार पर वृद्धि
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए गाड़ी सं.22475/22476 हिसार जं. - कोयंबत्तूर जं. - हिसार जं. साप्ताहिक एक्सप्रेस में अस्थायी आधार पर एक द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित डिब्बा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ी सं.22475/22476 हिसार जं. - कोयंबत्तूर जं. - हिसार जं. साप्ताहिक एक्सप्रेस 20 एलएचबी डिब्बों की मौजूदा संरचना में एक द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित डिब्बे में वृद्धि की गई है। यह गाड़ी अगले दिनों में 21 एलएचबी डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ चलाई जाएगी।
-
गाड़ी सं.22475 हिसार जं. - कोयंबत्तूर जं. साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 03/08/2022 से 31/08/2022 तक प्रत्येक बुधवार को हिसार जं. से चलाई जाएगी।
-
गाड़ी सं.22476 कोयंबत्तूर जं. - हिसार जं. साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 06/08/2022 से 03/09/2022 तक प्रत्येक शनिवार को कोयंबत्तूर जं.से चलाई जाएगी।
उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
गाड़ियों और रेलवे स्टेशनों पर मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना आदि सहित कोविड-19 के संबंध में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मानदंडों का पालन किया जाना चाहिए।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे सेवाओं का लाभ उठाएं।