अतिरिक्त गणपति विशेष गाड़ियों का संचालन

Running of Additional Ganpati Special Trains

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! मध्य रेलवे के समन्वय से गणपति त्योहार 2022 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित अतिरिक्त गणपति विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है।

गाड़ी सं. 01173 / 01174 लोकमान्य तिलक (ट) - मंगलुरु जं. - लोकमान्य तिलक (ट) वातानुकूलित साप्ताहिक विशेष:

गाड़ी सं. 01173 लोकमान्य तिलक (ट) - मंगलुरु जं. वातानुकूलित साप्ताहिक विशेष लोकमान्य तिलक (ट.) से दिंनांक 24/08/2022, 31/08/2022 और 07/09/2022 (बुधवार) को 20:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 17:05 बजे मंगलुरु जं. पहुंचेगी।

गाड़ी सं. 01174 मंगलुरु जं. - लोकमान्य तिलक (ट) वातानुकूलित साप्ताहिक विशेष मंगलुरु जं से दिनांक 25/08/2022, 01/09/2022 और 08/09/2022 (गुरुवार) को 20:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन 17:30 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।

यह गाड़ी ठाणे, पनवेल, रोहा, माणगांव, खेड़, चिपलूण, सावर्डा, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, विलवड़े, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम, करमाली, मडगांव जं., काणकोण, कारवार, अंकोला, गोकर्ण रोड, कुमटा, होन्नावर, मुर्डेश्वर, भटकल, मूकाम्बिका रोड बैदूर (एच), कुंदापुरा, उडुपि, मुल्की और सूरतकल स्टेशनों पर रुकेगी।

संरचना: कुल 22 एल एच बी कोच =प्रथम श्रेणी वातानुकूलित – 01 डिब्बा , द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित – 03 डिब्बे, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 15 डिब्बे,पेन्ट्री कार- 01 डिब्बा, जनरेटर – 02 डिब्बे

उपरोक्त गाड़ियों के समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।

गाड़ियों में और रेलवे स्टेशनों पर मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन आदि सहित कोविड-19 के संबंध में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मानदंडों का पालन किया जाना चाहिए।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे सेवाओं का लाभ उठाएं।

G R Karandikar
Dy. General Manager / PR