गाड़ियों के ड़िब्बों में अस्थायी आधार पर वृद्धि
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! गणपति उत्सव-2022 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित गाड़ियों में अस्थायी आधार पर 02 द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित ड़िब्बे, 02 तृतीय श्रेणी वातानुकूलित ड़िब्बे और 01 वातानुकूलित खुर्ची यान ड़िब्बा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है:
गाड़ी संख्या 11099/11100 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जं. - लोकमान्य तिलक (ट) साप्ताहिक एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 11085/11086 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जं. - लोकमान्य तिलक (ट) द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस में 12 ड़िब्बो की मौजूदा संरचना में, 02 द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित ड़िब्बे, 02 तृतीय श्रेणी वातानुकूलित ड़िब्बे और 01 वातानुकूलित खुर्ची यान डिब्बे के साथ निम्नलिखित दिनों में 17 डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ चलाई जाएंगी:
क) गाड़ी संख्या 11099 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जं. साप्ताहिक एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक (ट) से दि.27/08/2022 से 10/09/2022 तक प्रत्येक शनिवार को।
ख) गाड़ी संख्या 11100 मडगांव जं. - लोकमान्य तिलक (ट) साप्ताहिक एक्सप्रेस, मडगांव जं.से दि.28/08/2022 से 11/09/2022 तक प्रत्येक रविवार को।
ग) गाड़ी संख्या 11085 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जं. द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक (ट) से 29/08/2022 से 07/09/2022 तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार को।
घ) गाड़ी संख्या 11086 मडगांव जं. - लोकमान्य तिलक (ट) द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस, मडगांव जं. से 30/08/2022 से 08/09/2022 तक प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को।
उपरोक्त गाड़ियों के विस्तृत समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन सेवाओं का लाभ उठाएं।