अतिरिक्त गणपति विशेष गाड़ियों का संचालन – 2022
यात्रियों के लिए खुशखबरी!!! गणपति उत्सव 2022 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे के समन्वय से निम्नलिखित अतिरिक्त गणपति विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है।
1. गाड़ी नंबर 01596 / 01595 मडगांव जं. - पनवेल - मडगांव जं. साप्ताहिक विशेष (पूर्ण आरक्षित):
गाड़ी संख्या 01596 मडगांव जं. - पनवेल साप्ताहिक विशेष (पूर्ण आरक्षित) दिनांक 02/09/2022 और 09/09/2022 (शुक्रवार) को 15:00 बजे मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 05:10 बजे पनवेल पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01595 पनवेल-मडगांव जं. साप्ताहिक विशेष (पूर्ण आरक्षित) पनवेल से दिनांक 04/09/2022 और 11/09/2022 (रविवार) को 16:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 06:00 बजे मडगांव पहुंचेगी।
गाड़ी करमाली, थिविम, सावंतवाड़ी रोड, कुडाल, सिंधुदुर्ग, कणकवली, नांदगांव रोड, वैभववाड़ी रोड, राजापुर रोड, विलवड़े, आडवली, रत्नागिरी, संगमेश्वर रोड, आरवली रोड, सावर्डा, चिपलून, खेड़, सापे वामने, वीर, मणगांव और रोहा स्टेशन में रुकेगी।
संरचना: कुल 20 एलएचबी डिब्बें = सेकंड सीटिंग - 18 डिब्बें, एसएलआर सह सेकंड सीटिंग - 01, जेनरेटर कार – 01
2. गाड़ी संख्या 01591/01592 पनवेल-रत्नागिरी-पनवेल साप्ताहिक विशेष (पूर्ण आरक्षित):
गाड़ी संख्या 01591 पनवेल-रत्नागिरी साप्ताहिक विशेष (पूर्ण आरक्षित) 03/09/2022 और 10/09/2022 को (शनिवार) पनवेल से 05:40 बजे प्रस्थान करेगी तथा उसी दिन 11:45 बजे रत्नागिरी पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01592 रत्नागिरी-पनवेल साप्ताहिक विशेष (पूर्ण आरक्षित) रत्नागिरी से 03/09/2022 और 10/09/2022 (शनिवार) को 15:05 बजे प्रस्थान करेगी तथा उसी दिन 22:35 बजे पनवेल पहुंचेगी।
गाड़ी रोहा, माणगांव, वीर, साप वामने, खेड़, चिपलून, सवर्डा, आरवली रोड और संगमेश्वर रोड स्टेशन पर रुकेगी।
संरचना: कुल 20 एलएचबी डिब्बें = सेकंड सीटिंग - 18 डिब्बें, एसएलआर सह सेकंड सीटिंग - 01, जेनरेटर कार – 01
3. गाड़ी संख्या 01593/01594 पनवेल-रत्नागिरी-पनवेल साप्ताहिक विशेष ( पूर्ण आरक्षित) :
गाड़ी संख्या 01593 पनवेल-रत्नागिरी साप्ताहिक विशेष (पूर्ण आरक्षित) 04/09/2022 और 11/09/2022 (रविवार) को पनवेल से 01:30 बजे प्रस्थान करेगी तथा उसी दिन 07:30 बजे रत्नागिरी पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01594 रत्नागिरी-पनवेल साप्ताहिक विशेष (पूर्ण आरक्षित) रत्नागिरी से 04/09/2022 और 11/09/2022 (रविवार) को 08:20 बजे प्रस्थान करेगी तथा उसी दिन 15:20 बजे पनवेल पहुंचेगी।
गाड़ी रोहा, माणगांव, वीर, साप वामने, खेड़,चिपलून, सवर्डा, आरवली रोड और संगमेश्वर रोड स्टेशन पर रुकेगी.
संरचना: कुल 20 एलएचबी डिब्बें = सेकंड सीटिंग - 18 डिब्बें, एसएलआर सह सेकंड सीटिंग - 01, जेनरेटर कार – 01
4) गाड़ी संख्या 09020/09019 उधना-मडगांव जं.-उधना(द्वि-साप्ताहिक) विशेष (विशेष किराए पर)।
गाड़ी नं. 09020 उधना जं. - मडगांव जं. (द्वि-साप्ताहिक) विशेष (विशेष किराए पर) गाड़ी 27/08/2022 और 29/08/2022 (शनिवार और सोमवार) को उधना जंक्शन से 15:25 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 09:30 बजे मडगांव पहुंचेगी।
गाड़ी नं. 09019 मडगांव जं. - उधना जं. (द्वि-साप्ताहिक) विशेष (विशेष किराए पर) गाड़ी 28/08/2022 और 30/08/2022 (रविवार और मंगलवार) को मडगांव जंक्शन से 10:20 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 05:00 बजे उधना जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी नवसारी, वलसाड, वापी, पालघर, वसई रोड, पनवेल, रोहा, माणगांव, खेड़, चिपलून, सावर्डा, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमाली स्टेशन पर रुकेगी।
संरचना: कुल 22 डिब्बें = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, 3 तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 03 डिब्बें, शयनयान श्रेणी - 12 डिब्बें, सेकंड सीटिंग - 04 डिब्बें, एसएलआर – 02
उपरोक्त गाड़ियों के विस्तृत समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
उपरोक्त गाड़ियों के लिए बुकिंग 25/08/2022 से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटरों और
आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरु होगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे सेवाओं का लाभ उठाएं।