गाड़ी संख्या का 01153 / 01154 लोकमान्य तिलक (ट) - ठोकुर - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष की सेवा का मंगलुरु जं. तक विस्तार
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! दिनांक 07/07/2022 की अतिरिक्त गणपति विशेष गाडि़यों के संचालन – 2022' संबंधी प्रेस विज्ञप्ति की निरंतरता में गणपति उत्सव -2022 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए के गाड़ी संख्या 01153 / 01154 लोकमान्य तिलक (ट) - ठोकुर - लोकमान्य तिलक (टी) दैनिक विशेष की छह जोड़ियों का मंगलुरु जं. तक विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है:
गाड़ी संख्या 01153 लोकमान्य तिलक (ट.)- ठोकुर विशेष (दैनिक) की सेवा लोकमान्य तिलक (ट) सें दिनांक 28/08/2022, 29/08/2022, 30/08/2022, 01/09/2022, 02/09/2022 03/09/2022 को 22:15 बजे प्रारंभ होगी और यह अगले दिन 17:05 बजे मंगलुरु जं. पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01154 ठोकुर - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (दैनिक) की सेवा दिनांक 29/08/2022, 30/08/2022, 31/08/2022, 02/09/2022, 03/09/2022 और 04/09/2022 को मंगलुरु जं. से 18:45 बजे प्रारंभ होगी और यह अगले दिन 13:25 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।
उपरोक्त गाड़ियों के विस्तृत समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन सेवाओं का लाभ उठाएं।