गाड़ी सं.01598/01597 चिपलूण-पनवेल-चिपलूण डेमू विशेष का संचालन

Running of Train No. 01598 / 01597 Chiplun - Panvel - Chiplun DEMU Special

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! गणपति उत्सव - 2022 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए गाड़ी सं.01598 / 01597 चिपलूण - पनवेल - चिपलूण डेमू विशेष (अनारक्षित) चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है:

गाड़ी सं.01598/01597 चिपलूण-पनवेल-चिपलूण डेमू विशेष (अनारक्षित):

गाड़ी सं.01598 चिपलूण-पनवेल डेमू विशेष (अनारक्षित) 07/09/2022 से 12/09/2022 तक 13:45 बजे चिपलूण से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 18:30 बजे पनवेल पहुंचेगी।

गाड़ी सं.01597 पनवेल-चिपलूण डेमू विशेष (अनारक्षित) 07/09/2022 से 12/09/2022 तक 19:15 बजे पनवेल से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 23:50 बजे चिपलूण पहुंचेगी।

यह गाड़ी खेड़, विन्हेरे, करंजाडी, सापे वामणे, वीर, माणगांव और रोहा स्टेशनों पर रुकेगी।

संरचना: 08 कार डेमू।

उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

 

Girish Karandikar
Deputy General Manager / PR