दक्षिण रेलवे पर अपग्रेडेशन कार्य
दक्षिण रेलवे द्वारा सलेम डिवीजन में कोयम्बत्तूर जंक्शन और पोत्तनूर जं.स्टेशन के बीच दिनांक 12/09/2022 से 18/10/2022 तक अपग्रेडेशन कार्य करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ियों की सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं: :
गाड़ियो का मार्ग परिवर्तन:
-
गाड़ी सं.22630 तिरुनेलवेली - दादर साप्ताहिक एक्सप्रेस की यात्रा दि.14/09/2022, 21/09/2022, 28/09/2022, 05/10/2022 और 12/10/2022 को कोयंबत्तूर जं. में ठहराव छोड़कर इरुगुर-पोत्तनूर जं.सेक्शन से मार्ग परिवर्तन करके पोत्तनूर जंक्शन स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।