गाड़ी सं.22119/22120 मुंबई सीएसएमटी-करमाली-मुंबई सीएसएमटी 'तेजस' एक्सप्रेस को मडगांव जंक्शन तक बढ़ाना

Extension of Train No. 22119 / 22120 Mumbai CSMT- Karmali - Mumbai CSMT 'Tejas' Express up to Madgaon Jn.

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! गाड़ी सं.22119/22120 मुंबई सीएसएमटी-करमाली-मुंबई सीएसएमटी 'तेजस' एक्सप्रेस की सेवाओं को दिनांक 01/11/2022 से मडगांव जं. तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्ननुसार है:

गाड़ी सं.22119/22120 मुंबई सीएसएमटी-मडगांव जं.- मुंबई सीएसएमटी 'तेजस' एक्सप्रेस:

गाड़ी सं.22119 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जं. 'तेजस' एक्सप्रेस दिनांक 01/11/2022 से प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को 05:50 बजे मुंबई सीएसएमटी से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 14:40 बजे मडगांव पहुंचेगी।

गाड़ी सं.22120-मडगांव जं.-मुंबई सीएसएमटी 'तेजस' एक्सप्रेस दिनांक 01/11/2022 से प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को 15:15 बजे मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 23:55 बजे मुंबई सीएसएमटी पहुंचेगी।

यह गाड़ी दादर, ठाणे, पनवेल, चिपलूण, रत्नागिरी, कुडाल और करमाली स्टेशनों पर रुकेगी।

दिनांक 15/09/2022 से एक विस्टा डोम डिब्बा जोड़ा जाएगा। यह गाड़ी दिनांक 15/09/2022 से कुल 15 एलएचबी डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ चलाई जाएगी: एसी चेयर कार - 11 डिब्बे, एक्जीक्यूटिव चेयर कार - 01 डिब्बा, विस्टा डोम - 01 डिब्बा, जेनरेटर कार – 02.

यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

 

Girish Karandikar
Deputy General Manager / PR