गाड़ियों में डिब्बों की अस्थायी आधार पर वृद्धि

Temporary Augmentation of Coaches in Trains

मध्य रेलवे के समन्वय से दिवाली त्योहार - 2022 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित गाड़ियों में अस्थायी आधार पर अतिरिक्त डिब्बे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं :

गाड़ी सं.11099/11100 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जं. - लोकमान्य तिलक (ट) "डबल डेकर" साप्ताहिक एक्सप्रेस और गाड़ी सं.11085/11086 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जं. - लोकमान्य तिलक (ट) "डबल डेकर" द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस के 12 एलएचबी डिब्बों की मौजूदा संरचना में चार तृतिय श्रेणी वातानुकूलित डिब्बे जोड़े गए हैं। यह गाड़ी निम्नानुसार दिनों में 16 एलएचबी डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ चलाई जाएगी:

  1. दिनांक 15/10/2022 से 29/10/2022 तक प्रत्येक शनिवार को गाड़ी सं.11099 लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी।

  2. दिनांक 16/10/2022 से 30/10/2022 तक प्रत्येक रविवार को गाड़ी सं.11100 मडगांव जं. से प्रस्थान करेगी।

  3. दिनांक 17/10/2022 से 31/10/2022 तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार को गाड़ी सं.11085 लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी।

  4. दिनांक 18/10/2022 से 01/11/2022 तक प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को गाड़ी सं.11086 मडगांव जं. से प्रस्थान करेगी।

 

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

G R Karandikar
Dy. General Manager / PR