दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे पर अपग्रेडेशन कार्य
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा बिलासपुर डीविजन में रायगढ़-झारसुगुड़ा जंक्शन के बीच दिनांक 22/09/2022 से 29/09/2022 तक अपग्रेडेशन कार्य करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ियों की सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:
गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन:
1. दिनांक 23/09/2022 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.17321 वास्को-द-गामा - जसीडीह जं. साप्ताहिक एक्सप्रेस की सेवा सिकंदराबाद जं.-गुंटूर जं. - विजयवाड़ा जं. - दुव्वाडा जं. - भुवनेश्वर - नारज मार्थापुर - संबलपुर शहर - झारसुगुड़ा जं. स्टेशन होकर चलाई जाएगी।
2. दिनांक 26/09/2022 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं. 17322 जसीडीह जं. - वास्को-द-गामा साप्ताहिक एक्सप्रेस यात्रा झारसुगुडा जं. - संबलपुर सिटी - नराज मार्थापुर - भुवनेश्वर - दुव्वाडा जं. - विजयवाड़ा जं. - गुंटूर जं. - सिकंदराबाद जं. स्टेशन होकर चलाई जाएगी ।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।