मडगांव जं. - कारवार - मडगांव जं. यात्री डेमू डिब्बों का मेमू में परिवर्तन
गाड़ी सं.01499/01500 मडगांव जं. - कारवार - मडगांव जं. डेमू गाड़ी को गाड़ी सं. 70101/70102 मडगांव जं. - कारवार - मडगांव जं. मेमू यात्री गाड़ी में परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ी सं.70101/70102 मडगांव जं. - कारवार - मडगांव जं. मेमू पैसेंजर:
मानसून समय-
गाड़ी सं.70101 मडगांव जं. - कारवार मेमू यात्री दिनांक 26/09/2022 से 31/10/2022 तक 19:05 बजे मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 20:40 बजे कारवार पहुंचेगी।
गाड़ी सं.70102 मडगांव जं. - कारवार - मडगांव जं. मेमू यात्री दिनांक 27/09/2022 से 31/10/2022 तक 06:00 बजे कारवार से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 07:10 बजे मडगांव पहुंचेगी।
गैर-मानसून समय -
गाड़ी सं.70101 मडगांव जं. - कारवार मेमू यात्री दिनांक 01/11/2022 से 19:00 बजे मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 20:30 बजे कारवार पहुंचेगी।
गाड़ी सं.70102 मडगांव जं. - कारवार - मडगांव जं. मेमू पैसेंजर कारवार से दिनांक 01/11/2022 से 06:00 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 07:05 बजे मडगांव पहुंचेगी ।
यह गाड़ी बाल्ली, कानकोना, लोलीम और अस्नोटी स्टेशन पर रुकेंगी
संरचना- कुल 08 मेमू कोच।
उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें।