गाड़ी सं.06563 / 06564 यशवंतपुर - मुर्डेश्वर - यशवंतपुर त्योहार विशेष एक्सप्रेस

Running of Train no. 06563 / 06564 Yesvantpur - Murdeshwar - Yesvantpur Festival Special Express

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! यात्रियों के लिए खुश खबर!!! दक्षिण पश्चिम रेलवे के समन्वय से निम्नलिखित गाड़ी सं.06563/06564 यशवंतपुर-मुर्डेश्वर-यशवंतपुर त्योहार विशेष एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया गया है।

गाड़ी सं.06563 / 06564 यशवंतपुर - मुर्डेश्वर - यशवंतपुर त्योहार विशेष एक्सप्रेस:

गाड़ी सं.06563 यशवंतपुर-मुर्डेश्वर त्योहार विशेष एक्सप्रेस दिनांक 01/10/2022 शनिवार को 23:55 बजे यशवंतपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 12:55 बजे मुर्डेश्वर पहुंचेगी।

गाड़ी सं.06564 मुर्डेश्वर-यशवंतपुर त्योहार विशेष एक्सप्रेस दिनांक 02/10/2022 रविवार को 13:30 बजे मुर्डेश्वर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04:00 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।

यह गाड़ी चीक्कबाणावर, नेलमंगला, कुणिगल, श्रवणबेलगोला, चन्नरायपट्ना, हासन, सकलेशपुर, सुब्रह्मण्य रोड, कबाकपुत्तूर, बंटवाला, सुरतकल, मुल्की, उडुपि, बारकुर, कुंदापुरा, मूकाम्बिका रोड बैंदूर और भटकल स्टेशनों पर रुकेगी।

संरचना: कुल 16 एलएचबी डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 02 डिब्बे, शयनयान - 07 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग - 04 डिब्बे, एसएलआर - 01, जनरेटर कार – 01.

उपरोक्त गाड़ियों के विस्तृत समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।

उपरोक्त गाड़ियों के लिए बुकिंग दिनांक 30/09/2022 से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर खुलेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे सेवाओं का लाभ उठाएं।

 

G R Karandikar
Dy. General Manager / PR