गाड़ी सं.06563/06564 यशवंतपुर - मुर्डेश्वर - यशवंतपुर त्योहार विशेष एक्सप्रेस का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर !!! दक्षिण पश्चिम रेलवे के समन्वय से गाड़ी संख्या 06563/06564 यशवंतपुर - मुर्डेश्वर - यशवंतपुर त्योहार विशेष एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ी सं.06563/06564 यशवंतपुर - मुर्डेश्वर - यशवंतपुर त्योहार विशेष एक्सप्रेस :
गाड़ी सं.06563 यशवंतपुर-मुर्डेश्वर त्योहार विशेष एक्सप्रेस दिनांक 08/10/2022, 15/10/2022, 22/10/2022, 29/10/2022 और 05/11/2022 शनिवार 23:55 बजे यशवंतपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 12:55 बजे मुर्डेश्वर पहुंचेगी।
गाड़ी सं.06564 मुर्डेश्वर-यशवंतपुर त्योहार विशेष एक्सप्रेस दिनांक 09/10/2022, 16/10/2022, 23/10/2022, 30/10/2022 और 06/11/2022 रविवार 13:30 बजे मुर्डेश्वर से प्रस्थान करेगी अगले दिन 04:00 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।
यह गाड़ी चिक्कबाणावार, नेलमंगला, कुणिगल, श्रवणबेलगोला, चन्नरायपट्ना, हासन, सकलेशपुर, सुब्रह्मण्य रोड, कबक पुत्तूरू, बंटवाल, सुरतकल, मुल्की, उडुपि, बारकुर, कुंदापुरा, मूकाम्बिंका रोड बैंदूर और भटकल स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 16 एलएचबी डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलीत-01, तृतीय श्रेणी वातानुकूलीत-02, शयनयान -07 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग – 04, एसएलआर– 01, जनरेटर कार-01
उपरोक्त गाड़ी के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप ( NTES App) डाउनलोड करें।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।