गाड़ी सं.09057/09058 उधना जं.-मंगलुरु जं.- उधना जं. साप्ताहिक विशेष का संचालन

Running of Train No. 09057 / 09058 Udhna Jn. - Mangaluru Jn. - Udhna Jn. Weekly Special

यात्रियों के लिए खुश खबर!!!पश्चिम रेलवे के समन्वय से दिवाली त्योहार - 2022 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए गाड़ी सं.09057/09058 उधना जं. - मंगलुरु जं. - उधना जं. विशेष किराए पर साप्ताहिक विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है।

गाड़ी सं.09057 / 09058 उधना जं. -मंगलुरु जं.- उधना जं. साप्ताहिक विशेष (विशेष किराए पर) -

गाड़ी सं.09057 उधना जं. - मंगलुरु जं. विशेष किराए पर साप्ताहिक विशेष दिनांक 23/10/2022 और 30/10/2022 रविवार को 20:00 बजे उधना जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 18:30 बजे मंगलुरु जं.पहुंचेगी।

गाड़ी सं.09058 मंगलुरु जं. - उधना जं. विशेष किराए पर साप्ताहिक विशेष दिनांक 24/10/2022 और 31/10/2022 सोमवार को 20:45 बजे मंगलुरु जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 19:15 बजे उधना जंक्शन पहुंचेगी।

यह गाड़ी वलसाड, वापी, पालघर, वसई रोड, पनवेल, रोहा, खेड़, चिपलूण, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम करमाली, मडगांव जंक्शन, कारवार, गोकर्ण रोड, कुमटा, मुर्डेश्वर, भटकल, मूकाम्बिका रोड बैंदूर, कुंदापुरा, उडुपि, मुल्की और सुरतकल स्टेशनो पर रुकेगीं।

संरचना: कुल 24 डिब्बे = संरचना (प्रथम श्रेणी वातानुकूलित + द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित) - 01 डिब्बा, संरचना ( द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित + तृतीय श्रेणी वातानुकूलित)-02डिब्बे, शयनयान - 15 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग - 04 डिब्बे, एसएलआर – 02.

उपरोक्त गाड़ियों के समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

G R Karandikar
Dy. General Manager / PR