दिवाली त्योहार के दौरान विशेष गाड़ियों का संचालन - 2022

Running of Special Trains During Diwali Festival - 2022

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! मध्य रेलवे के समन्वय से दिवाली त्योहार - 2022 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

1) गाड़ी सं.01187 / 01188 लोकमान्य तिलक (ट) – मडगांव जं. - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (साप्ताहिक ) :

गाड़ी सं.01187 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जं. विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 16/10/2022 से 13/11/2022 तक प्रत्येक रविवार को 22:15 बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 10:30 बजे मडगांव पहुंचेगी।

गाड़ी सं.01188 मडगांव जं. - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 17/10/2022 से 14/11/2022 तक प्रत्येक सोमवार को 11:30 बजे मडगांव जं. से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 23:45 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।

यह गाड़ी ठाणे, पनवेल, रोहा, माणगांव, खेड़, चिपलूण, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमाली स्टेशनों पर रुकेगी।

संरचना: कुल 17 डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलीत- 01 डिब्बा तृतीय श्रेणी वातानुकूलीत—03 डिब्बे, शयनयान -08 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग – 03 डिब्बे, एसएलआर– 01

2) गाड़ी सं. 01185/01186 लोकमान्य तिलक (ट) - मंगलुरु जं. - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (साप्ताहिक) :

गाड़ी सं.01185 लोकमान्य तिलक (ट) - मंगलुरु जं. विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 21/10/2022 से 11/11/2022 तक प्रत्येक शुक्रवार को 22:15 बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 17:05 बजे मंगलुरु जं. पहुंचेगी।

गाड़ी सं.01185 लोकमान्य तिलक (ट) - मंगलुरु जं. विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 21/10/2022 से 11/11/2022 तक प्रत्येक शुक्रवार को 22:15 बजे लोकमान्य तिलक (ट.) से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 17:05 बजे मंगलुरु जं. पहुंचेगी।

यह गाड़ी ठाणे, पनवेल, रोहा, खेड़, चिपलूण, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम, करमाली, मडगांव जं., कारवार, गोकर्ण रोड, कुमटा, मुर्डेश्वर, भटकल, मूकाम्बिका रोड बैंदूर,(एच), कुंदापुरा, उडुपि, मुल्की और सुरतकल स्टेशनों पर रुकेगी।

संरचना: कुल 17 डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलीत — 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलीत – 03 डिब्बे, शयनयान -08 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग – 03डिब्बे, एसएलआर– 02.

उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

G R Karandikar
Dy. General Manager / PR