मध्य रेलवे में अपग्रडेशन कार्य

Upgradation works over Central Railway

मध्य रेलवे द्वारा 08/11/2022 से 12/12/2022 तक लोकमान्य तिलक (ट) स्टेशन पिट लाइन नंबर 06 पर अपग्रडेशन कार्य करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार है:

गाड़ियों की नियत स्टेशन से पूर्व सेवा समापन:

1) गाड़ी सं.16346 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट) नेत्रावती एक्सप्रेस (दैनिक) की दिनांक 08/11/2022 (मंगलवार) से 11/12/2022 (रविवार) तक नियत स्टेशन से पूर्व पनवेल स्टेशन पर सेवा समाप्त की जाएगी।

2) गाड़ी सं.12620 मंगलुरु सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट) मत्स्यगंधा एक्सप्रेस (दैनिक) की दिनांक 08/11/2022 (मंगलवार) से 11/12/2022 (रविवार) तक नियत स्टेशन से पूर्व पनवेल स्टेशन पर सेवा समाप्त की जाएगी।

गाड़ियों का नियत स्टेशन के पूर्व सेवा प्रारंभ करना:

1) दिनांक 09/11/2022 (बुधवार) से 12/12/2022 (सोमवार) तक की गाड़ी सं.12619 लोकमान्य तिलक (ट) - मंगलुरु सेंट्रल मत्स्यगंधा एक्सप्रेस (दैनिक) 16:33 बजे पनवेल स्टेशन से प्रस्थान करेगी।

2) 10/11/2022 (गुरुवार) से 13/12/2022 (मंगलवार) तक की गाड़ी सं.16345 लोकमान्य तिलक (ट) - तिरुवनंतपुरम सेंट्रल नेत्रावती एक्सप्रेस (दैनिक) 12:55 बजे पनवेल स्टेशन से प्रस्थान करेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।

 

G R Karandikar
Dy. General Manager / PR