मुंबई सीएसएमटी - मस्जिद स्टेशन के बीच मौजूदा कर्नैक आरओबी को हटाने के कारण गाड़ियों की सेवा नियत स्टेशन से पूर्व समाप्त करना और सेवा नियत स्टेशन के पश्चात प्रारंभ करना
मध्य रेल द्वारा 19 और 20 नवंबर, 2022 को रोड क्रेन का उपयोग करके मुंबई सीएसएमटी - मस्जिद स्टेशन के बीच मौजूदा कर्नैक सड़क ऊपरी पुल (आरओबी) को हटाने के कार्य के लिए एक विशेष ट्रैफिक और पावर ब्लॉक संचालित करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार है:
गाड़ियों का नियत स्टेशन से पूर्व सेवा समाप्त करना:
1) गाड़ी सं.12052 मडगांव जं. - मुंबई सीएसएमटी जनशताब्दी एक्सप्रेस की सेवा दिनांक 19/11/2022 (शनिवार) और 20/11/2022 (रविवार) को दादर स्टेशन पर समाप्त की जाएगी।
2) गाड़ी सं.22120 मडगांव जं. - मुंबई सीएसएमटी तेजस एक्सप्रेस की सेवा दिनांक 19/11/2022 (शनिवार) और 20/11/2022 (रविवार) को दादर स्टेशन पर समाप्त की जाएगी।
3) गाड़ी सं.10104 मडगांव जं. - मुंबई सीएसएमटी मांडोवी एक्सप्रेस की सेवा दिनांक 19/11/2022 (शनिवार) को पनवेल स्टेशन पर समाप्त की जाएगी।
4) गाड़ी सं.10112 मडगांव जं. - मुंबई सीएसएमटी कोंकणकन्या एक्सप्रेस की सेवा दिनांक 19/11/2022 (शनिवार) को पनवेल स्टेशन पर समाप्त की जाएगी।
5) गाड़ी सं.12134 मंगलुरु जं. - मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस की सेवा दिनांक 19/11/2022 (शनिवार) को पनवेल स्टेशन पर समाप्त की जाएगी।
6) गाड़ी सं.10104 मडगांव जं. - मुंबई सीएसएमटी मांडोवी एक्सप्रेस की सेवा दिनांक 20/11/2022 (रविवार) को पनवेल स्टेशन पर समाप्त की जाएगी।
गाड़ियों का नियत स्टेशन के पश्चात सेवा प्रारंभ करना:
1) गाड़ी सं.12051 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जं. जनशताब्दी एक्सप्रेस की सेवा दिनांक 20/11/2022 (रविवार) को दादर स्टेशन से प्रारंभ होगी।
2) गाड़ी सं.22119 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जं. तेजस एक्सप्रेस की सेवा दिनांक 20/11/2022 (रविवार) को दादर स्टेशन से प्रारंभ होगी।
3) गाड़ी सं.10103 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जं. मांडोवी एक्सप्रेस की सेवा दिनांक 20/11/2022 (रविवार) को पनवेल स्टेशन से प्रारंभ होगी।
4) गाड़ी सं.12133 मुंबई सीएसएमटी - मंगलुरु जं. एक्सप्रेस की सेवा दिनांक 20/11/2022 (रविवार) को पनवेल स्टेशन से प्रारंभ होगी।
5) गाड़ी सं.10111 मुंबई सीएसएमटी- मडगांव जं. कोंकणन्या एक्सप्रेस की सेवा दिनांक 19/11/2022 (शनिवार) और 20/11/2022 (रविवार) को पनवेल स्टेशन से प्रारंभ होगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।