दक्षिण पश्चिम रेलवे पर अपग्रेडेशन कार्य

Upgradation work over South Western Railway

दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा दिनांक 17/11/2022 से 23/11/2022 तक हुब्बल्लि मंडल में कैसल रॉक – वास्को-द-गामा सेक्शन में कालेम स्टेज- II के बीच दोहरीकरण संबंधी अपग्रेडेशन कार्यों को प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:

गाड़ियों को रद्द करना:

1. दिनांक 19/11/2022, 20/11/2022 और 21/11/2022 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.07379 कुलेम – वास्को-द-गामा डेमू की यात्रा पूर्ण रूप से रद्द की गई।

2. दिनांक 19/11/2022, 20/11/2022 और 21/11/2022 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.07380 वास्को-द-गामा - कुलेम डेमू की यात्रा पूर्ण रूप से रद्द की गई।

गाड़ियों का पुनर्निर्धारण/विनियमन:

1. दिनांक 21/11/2022 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.17322 जसीडिह जं. – वास्को-द-गामा एक्सप्रेस को 10 मिनट के लिए मार्ग पर विनियमित किया जाएगा।

2. दिनांक 23/11/2022 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.07379 कुलेम – वास्को-द-गामा डेमू 45 मिनट के लिए पुनर्निर्धारित की जाएगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।

G R Karandikar
Dy. General Manager / PR