शीतकाल के दौरान विशेष गाड़ियों का संचालन - 2022
यात्रियों के लिए खुश खबर !!! मध्य रेलवे के समन्वय से शीतकालीनऋतु 2022 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है।
1) गाड़ी सं.01453 / 01454 लोकमान्य तिलक (ट) - मंगलुरु जंक्शन - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (साप्ताहिक):
गाड़ी सं.01453 लोकमान्य तिलक(ट) - मंगलुरु जं. विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 09/12/2022 से 06/01/2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को 22:15 बजे लोकमान्य तिलक(ट) से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 17:05 बजे मंगलुरु जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01454 मंगलुरु जं. - लोकमान्य तिलक(ट) विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 10/12/2022 से 07/01/2023 तक प्रत्येक शनिवार को 18:45 बजे मंगलुरु जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 14:25 बजे लोकमान्य तिलक(ट) पहुंचेगी।
यह गाड़ी, ठाणे, पनवेल, रोहा, खेड, चिपलूण, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम, करमाली, मडगांव जंक्शन, कारवार, गोकर्ण रोड, कुमटा, मुर्डेश्वर, भटकल, मूकाम्बिका रोड बैंदूर, कुंदापुरा, उडुपि, मुल्की और सुरतकल स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना : कुल 17 डिब्बे : द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 03 डिब्बे, शयनयान- 08 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग - 03 डिब्बे, एसएलआर - 02
2) गाड़ी सं.01455 / 01456 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जंक्शन - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (साप्ताहिक) :
गाड़ी सं.01455 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जंक्शन विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 01/01/2023, रविवार को 22:15 बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 10:30 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01456 मडगांव जं. - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 02/01/2023, सोमवार को 11:30 बजे मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 23:45 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।
यह गाड़ी ठाणे, पनवेल, रोहा, माणगांव, खेड़, चिपलूण, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमाली स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना : कुल 17 डिब्बे : द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 03 डिब्बे, शयनयान- 08 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग - 03 डिब्बे, एसएलआर - 02
उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
गाड़ी सं.01456 के लिए बुकिंग दिनांक 04/12/2022 से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस), इंटरनेट और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर खुलेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।