गाड़ी सं.06563/06564 यशवंतपुर-मुर्डेश्वर-यशवंतपुर साप्ताहिक विशेष एक्सप्रेस का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर !!! दक्षिण पश्चिम रेलवे के समन्वय से गाड़ी सं.06563/06564 यशवंतपुर-मुर्डेश्वर-यशवंतपुर साप्ताहिक विशेष एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया गया है। :.
गाड़ी सं.06563/06564 यशवंतपुर-मुर्डेश्वर-यशवंतपुर साप्ताहिक विशेष एक्सप्रेस:
गाड़ी सं.06563 यशवंतपुर-मुर्डेश्वर साप्ताहिक विशेष एक्सप्रेस दिनांक 10/12/2022 से 28/01/2023 तक प्रत्येक शनिवार 23:55 बजे यशवंतपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 12:55 बजे मुर्डेश्वर पहुंचेगी।
गाड़ी सं.06564 मुर्डेश्वर-यशवंतपुर साप्ताहिक विशेष एक्सप्रेस दिनांक 11/12/2022 से 29/01/2023 तक प्रत्येक रविवार को 13:30 बजे मुर्डेश्वर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04:00 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।
यह गाड़ी चिक्कबाणवर, नेलमंगला, कुणिगल, श्रवणबेलगोला, चन्नरायपट्टना, हासन, सकलेशपुर, सुब्रह्मण्य रोड, कबकपुत्तूरु, बंटवाला, सुरतकल, मुल्की, उडुपि, बारकुर, कुंदापुरा, मूकाम्बिका रोड बैंदूर और भटकल स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 16 एलएचबी ड़िब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 02 डिब्बे, शयनयान- 07 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग - 04 डिब्बे, एसएलआर - 01, जेनरेटर कार – 01.
उपरोक्त गाड़ियों के विस्तृत ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
गाड़ी संख्या 06564 के लिए बुकिंग दिनांक 08/12/2022 से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस), इंटरनेट और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर खुलेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।