गाड़ी सं.01430 मडगांव जं. - मुंबई सीएसएमटी वन वे विशेष का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! मध्य रेलवे के समन्वय से गाड़ी सं.01427 मुंबई सीएसएमटी-मडगांव जं. वन वे विशेष चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ी सं.01430 मडगांव जं. - मुंबई सीएसएमटी वन वे विशेष
गाड़ी सं.01430 मडगांव जं. - मुंबई सीएसएमटी वन वे विशेष 18 दिसंबर, 2022 रविवार को 08:30 बजे मडगांव जं. से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 23:00 बजे मुंबई सीएसएमटी पहुंचेगी।
यह गाड़ी करमाली, थिविम, सावंतवाड़ी रोड, कुडाल, सिंधुदुर्ग, कणकवली, वैभववाड़ी रोड, राजापुर रोड, रत्नागिरी, संगमेश्वर रोड, चिपलूण, खेड़, माणगांव, रोहा, पनवेल, ठाणे और दादर स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 17 ड़िब्बे = शयनयान - 15 ड़िब्बे, एसएलआर – 02..
उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
उपरोक्त गाड़ी के लिए बुकिंग 14/12/2022 से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस), इंटरनेट और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर खुलेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन सेवाओं का लाभ उठाएं।