दक्षिण पश्चिम रेलवे पर अपग्रडेशन कार्य
दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा हुब्बल्लि डिवीजन में कैसल रॉक – वास्को-द-गामा सेक्शन वास्को स्टेज- I के बीच दोहरीकरण कार्य को अपग्रेड करने का निर्णय लिया गया है। रेल सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:
रद्द की गई गाड़ियां:
1. दिनांक 13/12/2022 और 14/12/2022 से प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.07379 कुलेम – वास्को-द-गामा डेमू को पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
2. दिनांक 13/12/2022 और 14/12/2022 से प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.07380 वास्को-द-गामा - कुलेम डेमू को पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
3. दिनांक 13/12/2022 और 14/12/2022 से प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.07343 वास्को-द-गामा - कुलेम पैसेंजर को पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
4. दिनांक 13/12/2022 और 14/12/2022 से प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं. ट्रेन सं. 07344 कुलेम - वास्को-द-गामा पैसेंजर को पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।