शीतकालीन / क्रिसमस के दौरान विशेष गाड़ियों का संचालन - 2022
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! मध्य रेलवे के समन्वय से शीतकालीन/क्रिसमस 2022 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित विशेष गाड़िया चलाने का निर्णय लिया गया है।
1) गाड़ी सं. 01445/01446 पुणे जं. - करमाली - पुणे जं. विशेष (साप्ताहिक):
गाड़ी सं.01445 पुणे जं. - करमाली विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 16/12/22 से 13/01/2023 तक प्रत्येक शुक्रवार 17.30 बजे पुणे जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 08.30 बजे करमाली पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01446 करमाली-पुणे जं. विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 18/12/22 से 15/01/2023 तक प्रत्येक रविवार 09.20 बजे करमाली से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 23.35 बजे पुणे जंक्शन पहुंचेगी।
यह गाड़ी लोणावला, कल्याण, पनवेल, रोहा, माणगांव, वीर, खेड़, चिपलूण, सावर्डा, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड और थिविम स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना : कुल 22 डिब्बे: द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतिय श्रेणी वातानुकूलित - 04 डिब्बे, शयनयान - 11 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग - 04 डिब्बे, एसएलआर – 02.
2) गाड़ी सं. 01448 / 01447 करमाली - पनवेल - करमाली विशेष (साप्ताहिक):
गाड़ी सं.01448 करमाली-पनवेल विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 17/12/22 से 14/01/2023 तक प्रत्येक शनिवार 09.20 बजे करमाली से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 20.15 बजे पनवेल पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01447 पनवेल - करमाली विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 17/12/2022 से 14/01/2023 तक प्रत्येक शनिवार 22.00 बजे पनवेल से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 08.30 बजे करमाली पहुंचेगी।
यह गाड़ी थिविम, सावंतवाड़ी रोड, कुडाल, सिंधुदुर्ग, कणकवली, वैभववाड़ी रोड, राजापुर रोड, आडवली, रत्नागिरी, संगमेश्वर रोड, सावर्डा, चिपलूण, खेड़, वीर, माणगांव और रोहा स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना : कुल 22 डिब्बे : द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतिय श्रेणी वातानुकूलित - 04 डिब्बे, शयनयान - 11 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग - 04 डिब्बे, एसएलआर – 02.
3) गाड़ी सं.01459 / 01460 लोकमान्य तिलक (ट) - करमाली - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (द्वि-साप्ताहिक):
गाड़ी सं.01459 लोकमान्य तिलक (ट) - करमाली विशेष (द्वि-साप्ताहिक) दिनांक 19/12/22 से 11/01/2023 तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार 20.45 बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 08.30 बजे करमाली पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01460 करमाली - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (द्वि-साप्ताहिक) दिनांक 20/12/22 से 12/01/2023 तक प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार 09.20 बजे करमाली से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 21.30 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।
यह गाड़ी ठाणे, पनवेल, रोहा, माणगांव, वीर, खेड़, चिपलूण, सावर्डा, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड और थिविम स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 21 एलएचबी डिब्बे = प्रथम श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा,द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 03 डिब्बे, तृतिय श्रेणी वातानुकूलित - 15 डिब्बे, जनरेटर/एसएलआर – 02.
उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
गाड़ी संख्या: 01446, 01448 और 01460 के लिए बुकिंग 16/12/2022 से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस), इंटरनेट और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर खुलेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन सेवाओं का लाभ उठाएं।