दक्षिण पश्चिम रेलवे पर अपग्रेडेशन कार्य
दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा हुब्बल्लि मंडल में कैसल – रॉक - वास्को-द-गामा सेक्शन के दोहरीकरण को ध्यान में रखते हुए कैसल रॉक यार्ड स्टेज-I कार्य को प्रारंभ करने के लिए दिनांक 17/12/2022 से 18/01/2023 तक 33 दिनों के लिए एनआई पूर्व और दिनांक 19/01/2023 और 20/01/2023 को 2 दिनों के लिए एनआई संचालित करने का निर्णय लिया गया है। रेल सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:
गाड़ियों का रद्दीकरण:
1. दिनांक 02/01/2023 से 20/01/2023 तक प्रांरभ होने वाली गाड़ी सं.17310 वास्को-द-गामा - यशवंतपुर एक्सप्रेस को पूर्ण रूप से रद्द किया गया है।
2. दिनांक 03/01/2023 से 21/01/2023 तक प्रांरभ होने वाली गाड़ी सं. 17309 यशवंतपुर – वास्को- द- गामा एक्सप्रेस को पूर्ण रूप से रद्द किया गया है।
3. दिनांक 09/01/2023 और 16/01/2023 को प्रांरभ होने वाली गाड़ी सं. 17315 वास्को-द-गामा - वेलंकन्नी एक्सप्रेस को पूर्ण रूप से रद्द किया गया है।
4. दिनांक 10/01/2023 और 17/01/2023 को प्रांरभ होने वाली गाड़ी सं.17316 वेलंकन्नी – वास्को-द-गामा एक्सप्रेस को पूर्ण रूप से रद्द किया गया है।
5. दिनांक 12/01/2023 और 19/01/2023 को प्रांरभ होने वाली गाड़ी सं.17419/17021 तिरुपति / हैदराबाद – वास्को-द-गामा एक्सप्रेस को पूर्ण रूप से रद्द किया गया है।
6. दिनांक 13/01/2023 और 20/01/2023 को प्रांरभ होने वाली गाड़ी सं. 17420/17022 वास्को-द-गामा - हैदराबाद / तिरुपति एक्सप्रेस को पूर्ण रूप से रद्द किया गया है।
7. दिनांक 13/01/2023 और 20/01/2023 को प्रांरभ होने वाली गाड़ी सं.17321 वास्को-द-गामा-जसीडीह जं. एक्सप्रेस को पूर्ण रूप से रद्द किया गया है।
8. दिनांक 16/01/2023 और 23/01/2023 को प्रांरभ होने वाली गाड़ी सं.17322 जसीडीह जं. – वास्को-द-गामा एक्सप्रेस को पूर्ण रूप से रद्द किया गया है।
गाड़ियों को आंशिक रूप से रद्द करना:
1. दिनांक 02/01/2023, 03/01/2023, 05/01/2023, 07/01/2023, 09/01/2023, 10/01/2023, 12/01/2023, 14/01/2023, 16/01/2023 और 17/01/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.18047 शालीमार-वास्को-द-गामा एक्सप्रेस की यात्रा हुब्बल्लि – वास्को-द-गामा के बीच आंशिक रूप से रद्द की जाएगा, इसे हुब्बल्लि में समाप्त किया जाएगा।
2. गाड़ी सं.17603/18047 की यात्रा काचीगुडा-वास्को-द-गामा स्लिप कोच द्वारा दिनांक 03/01/2023, 04/01/2023,06/01/2023, 08/01/2023, 10/01/2023, 11/01/2023, 13/01/2023, 15/01/2023, 17/01/2023 और 18/01/2023 को हुब्बल्लि – वास्को-द-गामा के बीच आंशिक रूप से रद्द किया जाएगा, इसे हुबली में समाप्त किया जाएगा।
3. गाड़ी सं. 18048 वास्को-द-गामा - शालीमार एक्सप्रेस की यात्रा दिनांक 05/01/2023, 06/01/2023, 08/01/2023, 10/01/2023, 12/01/2023, 13/01/2023, 15/01/2023, 17/01/2023, 19/01/2023 और 20/01/2023 को वास्को-द-गामा - हुब्बलि के बीच आंशिक रूप से रद्द की जाएगी और हुबली में अपने निर्धारित समय पर वास्को-द-गामा के स्थान पर हुब्बलि से प्रस्थान करेगी।
4. गाड़ी सं.18048/17604 द्वारा वास्को-द-गामा - काचीगुडा स्लिप कोच की यात्रा दिनांक 05/01/2023, 06/01/2023, 08/01/2023, 10/01/2023, 12/01/2023, 13/01/2023, 15/01/2023, 17/01/2023, 19/01/2023 और 20/01/2023 को वास्को-द-गामा - हुब्बल्लि के बीच आंशिक रूप से रद्द की जाएगी और वास्को-द-गामा के स्थान पर हुबली में अपने निर्धारित समय पर प्रस्थान करेगी।
7. गाड़ी सं.12780 ह.निजामुद्दीन – वास्को-द-गामा एक्सप्रेस की यात्रा 06/01/2023 से 18/01/2023 तक वास्को-द-गामा - बेलागवी के बीच आंशिक रूप से रद्द की जीएगी और बेलगांवी में समाप्त की जाएगी।
8. गाड़ी सं.12779 वास्को-द-गामा – ह. निजामुद्दीन एक्सप्रेस की यात्रा 08/01/2023 से 20/01/2023 तक वास्को-द-गामा - बेलगांवी के बीच आंशिक रूप से रद्द की जाएगी और वास्को-द-गामा के स्थान पर बेलगांवी से अपने निर्धारित समय पर प्रस्थान करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।