गाड़ी सं.06506 वास्को-द-गामा - यशवंतपुर वन वे विशेष का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! गाड़ी सं.06506 वास्को-द-गामा - यशवंतपुर वन वे विशेष चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं :
गाड़ी सं.06506 वास्को-द-गामा - यशवंतपुर वन वे विशेष :
गाड़ी सं.06506 वास्को-द-गामा - यशवंतपुर वन वे विशेष दिनांक 02 जनवरी, 2023 सोमवार को 16:00 बजे वास्को-द-गामा से प्रस्थान होगी और अगले दिन 05:45 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।
यह गाड़ी मडगांव जंक्शन, कुलेम, कैसल रॉक, लोंडा जंक्शन, धारवाड़, हुब्बलि, एसएमएम हावेरि दावणगेरे, अरसीकेरे जं. और तुमकूरु स्टेशनो पर रुकेगी।
संरचना: कुल 21 डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित – 01 डिब्बा, तृतिय श्रेणी वातानुकूलित - 02 डिब्बे, शयनयान - 11 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग - 05 डिब्बे, एसएलआर – 02.
उपरोक्त गाड़ियों के समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन सेवाओं का लाभ उठाएं।
गाड़ियों में और रेलवे स्टेशनों पर सामाजिक दूरी, सैनिटाइजेशन सहित कोविड-19 के बारे में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मापदंडों/मानदंडों का पालन किया जाना चाहिए।