गाड़ी सं.20910/20909 पोरबंदर - कोचुवेली - पोरबंदर साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियत समय से पूर्व रद्द एवं आंशिक रूप से रद्द करना
दक्षिण रेलवे द्वारा दिनांक 31/07/2023 से 20/08/2023 तक 21 दिनों के लिए कोचुवेली में पिट लाइन सं.2 के निलंबन के कारण निम्नलिखित गाड़ियों को नियत स्टेशन से पूर्व रद्द करना और आंशिक रूप से रद्द करने का निर्णय लिया गया है।
गाड़ियों को नियत स्टेशन से पूर्व रद्द करना/ आंशिक रूप से रद्द करना:
1. दिनांक 03/08/2023, 10/08/2023 और 17/08/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.20910 पोरबंदर - कोचुवेली साप्ताहिक एक्सप्रेस अपने नियत समय से पूर्व एरणाकुलम जंक्शन पर सेवा समाप्त की जाएगी और एरणाकुलम जंक्शन - कोचुवेली स्टेशन के बीच आंशिक रूप से रद्द की जाएगी।
2. दिनांक 06/08/2023, 13/08/2023 और 20/08/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.20909 कोचुवेली-पोरबंदर साप्ताहिक एक्सप्रेस की सेवा अपने नियत स्टेशन के पश्चात एरणाकुलम जंक्शन से प्रारंभ होगी और कोचुवेली-एरणाकुलम जंक्शन के बीच आंशिक रूप से रद्द की जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।