गाड़ियों का रद्दीकरण/नियत समय से पूर्व सेवा समाप्त करना एवं मार्ग परिवर्तन करना
दक्षिण पश्चिम रेलवे पर हुबली मंडल के कैसल रॉक - करंज़ोल सेक्शन के बीच भूस्खलन के कारण निम्नलिखित गाड़ियों को रद्द, नियत समय से पूर्व सेवा समाप्त करना, आंशिक रूप से रद्द और मार्ग परिवर्तन किया गया:
गाड़ियों का रद्दीकरण:
1. दिनांक 27/07/2023, 28/07/2023 और 29/07/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.17310 वास्को-द-गामा-यशवंतपुर एक्सप्रेस को पूर्ण रूप से रद्द किया गया है।
2. दिनांक 27/07/2023, 28/07/2023 और 29/07/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.17309 यशवंतपुर - वास्को-द-गामा एक्सप्रेस को पूर्ण रूप से रद्द किया गया है।
3. दिनांक 27/07/2023 को को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.17419/17021 तिरूपति/हैदराबाद - वास्को-द-गामा एक्सप्रेस को पूर्ण रूप से रद्द किया गया है।
4. दिनांक 28/07/2023 को को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.17420/17022 वास्को-द-गामा - तिरूपति / हैदराबाद एक्सप्रेस को पूर्ण रूप से रद्द किया गया है।
गाड़ियों का नियत समय से पूर्व सेवा समापन एवं आंशिक रूप से रद्द करना:
1) दिनांक 26/07/2023 और 27/07/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.12780 ह. निज़ामुद्दीन – वास्को-द-गामा एक्सप्रेस की सेवा अपने नियत स्टेशन वास्को-द-गामा के स्थान पर बेलगांवी में समाप्त की जाएगी और इसकी सेवा बेलगांवी – वास्को-द-गामा के बीच आंशिक रूप से रद्द की गई है।
2) दिनांक 29/07/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.12779 वास्को-द-गामा – ह.निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस की सेवा अपने नियत स्टेशन वास्को-द-गामा के स्थान पर बेलगांवी से प्रारंभ की जाएगी और इसकी सेवा वास्को-द-गामा - बेलगांवी के बीच आंशिक रूप से रद्द की गई है।
3) दिनांक 28/07/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.17321 वास्को-द-गामा - जसीडीह एक्सप्रेस की सेवा अपने नियत स्टेशन वास्को-द-गामा के स्थान पर लोंडा जंक्शन से प्रारंभ की जाएगी और इसकी सेवा वास्को-द-गामा - लोंडा जंक्शन के बीच आंशिक रूप से रद्द की गई है।
4) दिनांक 28/07/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.18048 वास्को-द-गामा - शालीमार एक्सप्रेस की सेवा अपने नियत स्टेशन वास्को-द-गामा के स्थान पर हुबली से प्रारंभ की जाएगी और इसकी सेवा वास्को-द-गामा - हुबली के बीच आंशिक रूप से रद्द की गई है तथा इसका प्रस्थान हुबली से नियत समय के 60 मिनट पहले पुनर्निर्धारित समय पर होगा।
5) वास्को-द-गामा - काचीगुडा स्लिप कोच के साथ दिनांक 28/07/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.18048/17604 वास्को-द-गामा - शालीमार एक्सप्रेस की सेवा अपने नियत स्टेशन वास्को-द-गामा के स्थान पर हुबली से प्रारंभ की जाएगी और यह सेवा वास्को-द-गामा - हुबली के बीच आंशिक रूप से रद्द की जाएगी तथा इसका प्रस्थान हुबली से नियत समय के 60 मिनट बाद पुनर्निर्धारित समय पर होगा।
6) दिनांक 27/07/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.18047 शालीमार – वास्को-द-गामा एक्सप्रेस की सेवा वास्को-द-गामा के बजाय अपने नियत स्टेशन से पूर्व हुबली में समाप्त होगी और हुबली – वास्को-द-गामा के बीच आंशिक रूप से रद्द की गई है।
7) काचीगुडा – वास्को-द-गामा स्लिप कोच के साथ दिनांक 28/07/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.17603/18047 शालीमार – वास्को-द-गामा एक्सप्रेस की सेवा नियत स्टेशन से पूर्व हुबली में समाप्त की जाएगी और इसकी सेवा हुबली - वास्को-द-गामा के बीच आंशिक रूप से रद्द की जाएगी।
8) दिनांक 30/07/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.18048 वास्को-द-गामा - शालीमार एक्सप्रेस की सेवा अपने नियत स्टेशन वास्को-द-गामा के स्थान पर हुबली से प्रारंभ की जाएगी और इसकी सेवा वास्को-द-गामा - हुबली के बीच आंशिक रूप से रद्द की गई है।
9) वास्को-द-गामा - काचीगुडा स्लिप कोच के साथ दिनांक 30/07/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.18048/17604 वास्को-द-गामा - शालीमार एक्सप्रेस की सेवा अपने नियत स्टेशन वास्को-द-गामा के स्थान पर हुबली से प्रारंभ होगी और इसकी सेवा वास्को-द-गामा - हुबली के बीच आंशिक रूप से रद्द की जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।