गणपति त्योहार-2023 के दौरान विशेष गाड़ियों का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! गणपति त्योहार - 2023 के दौरान अतिरिक्त यात्रियों की भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित अतिरिक्त विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है:
1) गाड़ी सं.07104/07103 मडगांव जं. - पनवेल - मडगांव जं. मेमू विशेष (अनारक्षित):
गाड़ी सं.07104 मडगांव जं. - पनवेल मेमू विशेष (अनारक्षित) दिनांक 30/09/2023, शनिवार को 07:30 बजे मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 20:30 बजे पनवेल पहुंचेगी।
गाड़ी सं.07103 पनवेल - मडगांव जं. मेमू विशेष (अनारक्षित) दिनांक 02/10/2023, सोमवार को 21:10 बजे पनवेल से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 09:30 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।
यह गाड़ी करमाली, थिविम, सावंतवाड़ी रोड, कुडाल, कणकवली, रत्नागिरी, संगमेश्वर रोड, चिपलूण, खेड़, कलंबणी बुद्रुक, दीवाणखवटी, विन्हेरे, करंजाडी, सापे वामणे, वीर, गोरेगांव रोड, माणगांव, इंदापुर, कोलाड और रोहा स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 08 कार मेमू।
2) गाड़ी स.07105/07106 पनवेल - खेड़ - पनवेल मेमू विशेष (अनारक्षित):
गाड़ी सं.07105 पनवेल - खेड मेमू विशेष (अनारक्षित) दिनांक 30/09/2023 (शनिवार) और 01/10/2023 (रविवार) को 21:10 बजे पनवेल से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 01:00 बजे खेड़ पहुंचेगी।
गाड़ी सं.07106 खेड़-पनवेल मेमू विशेष (अनारक्षित) दिनांक 01/10/2023 (रविवार) और 02/10/2023 (सोमवार) को 15:15 बजे खेड़ से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 20:30 बजे पनवेल पहुंचेगी।
यह गाड़ी रोहा, कोलाड, इंदापुर, माणगांव, गोरेगांव रोड, वीर, सापे वामणे, करंजाडी, विन्हेरे, दीवाणखवटी और कलंबणी बुद्रुक स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 08 कार मेमू।
उपरोक्त गाड़ियों के समय के लिए कृपया www.enquiry. Indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन सेवाओं का लाभ उठाएं।