वर्ष 2023 पूजा-दिवाली त्योहार के दौरान विशेष गाड़ियों का संचालन

Running of Special Trains during Puja-Diwali Festival 2023

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! मध्य रेलवे और दक्षिण रेलवे के समन्वय से पूजा-दिवाली त्योहार 2023 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं।

गाड़ी सं.01185/01186 लोकमान्य तिलक (ट) - मंगलुरु जं. - लोकमान्य तिलक (ट) (साप्ताहिक) विशेष:

गाड़ी सं.01185 लोकमान्य तिलक (ट) - मंगलुरु जं. (साप्ताहिक) विशेष दिनांक 20/10/2023 से 01/12/2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को 22:15 बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करगी और अगले दिन 17:05 बजे मंगलुरु जंक्शन पहुंचेगी।

गाड़ी सं.01186 मंगलुरु जं. - लोकमान्य तिलक (ट) (साप्ताहिक) विशेष दिनांक 21/10/2023 से 02/12/2023 तक प्रत्येक शनिवार 18.45 बजे मंगलुरु जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 14:25 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।

यह गाड़ी ठाणे, पनवेल, रोहा, माणगांव, खेड़, चिपलूण, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम, करमाली, मडगांव जंक्शन, कारवार, गोकर्ण रोड, कुमटा, मुरूडेश्वर, भटकल, मूकाम्बिका रोड बैंदूर, कुंदापुरा, उडुपि, मुल्की और सुरतकल स्टेशनों पर रूकेगी।

संरचना: कुल 21 डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित- 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित- 05 डिब्बे, शयनयान- 08 डिब्बे, जनरल - 05 डिब्बे, एसएलआर – 02.

उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry. Indianrail.gov.in पर जाएँ या NTES ऐप डाउनलोड करें।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

 

Girish Karandikar
Dy. General Manager / PR