शीतकाल/क्रिसमस-2023 के दौरान अतिरिक्त विशेष गाड़ियों का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! मध्य रेलवे के समन्वय से शीतकालीन/क्रिसमस 2023 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित अतिरिक्त विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
1) गाड़ी सं.01453/01454 लोकमान्य तिलक (ट) - मंगलुरु जं. - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (साप्ताहिक):
गाड़ी सं.01453 लोकमान्य तिलक (ट) - मंगलुरु जं. विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 22/12/2023 और 29/12/2023 शुक्रवार को 22:15 बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 17:05 बजे मंगलुरु जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01454 मंगलुरु जं. - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 23/12/2023 और 30/12/2023 शनिवार को 18:45 बजे मंगलुरु जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 14:25 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।
यह गाड़ी ठाणे, पनवेल, रोहा, खेड़, चिपलूण, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम, करमाली, मडगांव जंक्शन, काणकोण, कारवार, कुमटा, मुरूडेश्वर, भटकल, कुंडापुरा, उडुपि और सुरतकल स्टेशनों पर रूकेगी।
संरचना: कुल 21 डिब्बे: द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 05 डिब्बे, शयनयान - 08 डिब्बे, जनरल - 05 डिब्बे, एसएलआर – 02.
2) गाड़ी सं.01455 / 01456 लोकमान्य तिलक (ट) - करमाली - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (साप्ताहिक):
गाड़ी सं.01455 लोकमान्य तिलक (ट) - करमाली विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 24/12/2023 और 31/12/2023 रविवार को 22:15 बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 11:15 बजे करमाली पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01456 करमाली - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 25/12/2023 और 01/01/2024 सोमवार को 11:45 बजे करमाली से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 23:45 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।
यह गाड़ी ठाणे, पनवेल, रोहा, खेड़, चिपलूण, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड और थिविम स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 21 डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 05 डिब्बे, शयनयान - 08 डिब्बे, जनरल - 05 डिब्बे, एसएलआर – 02.
3) गाड़ी सं.01155/01156 लोकमान्य तिलक (ट) - मंगलुरु जं. - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (साप्ताहिक):
गाड़ी सं.01155 लोकमान्य तिलक (ट) - मंगलुरु जं. विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 26/12/2023 और 02/01/2024 मंगलवार को 22:15 बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 17:05 बजे मंगलुरु जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01156 मंगलुरु जं. - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 27/12/2023 और 03/01/2024 बुधवार को 18:45 बजे मंगलुरु जं. से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 14:25 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।
यह गाड़ी ठाणे, पनवेल, रोहा, खेड़, चिपलूण, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम, करमाली, मडगांव जंक्शन, काणकोण, कारवार, कुमटा, मुरूडेश्वर, भटकल, कुंदापुरा, उडुपि और सुरतकल स्टेशनों पर रूकेगी।
संरचना: कुल 22 एलएचबी डिब्बे: प्रथम श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 03 डिब्बे, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 15 डिब्बे, पेंट्री कार - 01, जेनरेटर कार – 02.
4) गाड़ी सं.01459/01460 लोकमान्य तिलक (ट) - करमाली - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (साप्ताहिक):
गाड़ी सं.01459 लोकमान्य तिलक (ट) - करमाली विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 21/12/2023 और 28/12/2023 गुरुवार को 22:15 बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 11:15 बजे करमाली पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01460 करमाली - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 22/12/2023 और 29/12/2023 शुक्रवार को 11:45 बजे करमाली से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 23:45 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।
यह गाड़ी ठाणे, पनवेल, रोहा, खेड़, चिपलूण, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड और थिविम स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 22 एलएचबी डिब्बे: प्रथम श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 03 डिब्बे, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 15 डिब्बे, पेंट्री कार - 01, जेनरेटर कार – 02.
उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry. Indianrail.gov.in पर जाएँ या NTES ऐप डाउनलोड करें।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन सेवाओं का लाभ उठाएं।