मंकि स्टेशन पर प्वाइंट नंबर 101 और 120 को बदलने के कार्य के लिए प्री-एनआई और एनआई ब्लॉक
Pre-NI & NI working for replacement of point No. 101 & 120 at Manki station
मंकि स्टेशन पर दिनांक 29/11/2023 से 03/12/2023 तक प्वाइंट नंबर 101 एवं 120 को बदलने हेतु प्री-एनआई एवं एनआई ब्लॉक को संचालित करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर होने वाला प्रभाव निम्नानुसार हैं:
-
दिनांक 29/11/2023 की गाड़ी संख्या 06076 पनवेल - नागरकोविल विशेष की सेवा मडगांव - होन्नावर सेक्शन के बीच 100 मिनट के लिए विनियमित की जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।
Chief Public Relations Officer