गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन
उत्तर रेलवे द्वारा पलवल-मथुरा जंक्शन में प्री एनआई और एनआई ब्लॉक के दौरान गाड़ी सं.12217/12218 कोचुवेली - चंडीगढ़ - कोचुवेली 'केरल-संपर्क क्रांति' द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन करने के साथ दोनों दिशाओं में 02 मिनट के लिए दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
दिनांक 03/01/2024, 10/01/2024, 12/01/2024, 17/01/2024, 19/01/2024, 24/01/2024, 26/01/2024, 31/01/2024 और 02/02/2024 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.12218 चंडीगढ़ - कोचुवेली द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस को नई दिल्ली और हज़रत निज़ामुद्दीन के ठहराव को छोड़कर अम्बाला कैंट- नई दिल्ली - हज़रत निज़ामुद्दीन - पलवल - मथुरा जं. - सवाई माधोपुर के स्थान पर अम्बाला कैंट - आदर्श नगर - दिल्ली कैंट. - रेवाड़ी जं. - जयपुर जं., सवाई माधोपुर से होकर उक्त परिवर्तित मार्ग पर से चलाई जाएगी।
दिनांक 08/01/2024, 13/01/2024, 15/01/2024, 20/01/2024, 22/01/2024, 27/01/2024, 29/01/2024 और 03/02/2024 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.12217 कोचुवेली - चंडीगढ़ द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस को ह.निज़ामुद्दीन और नई दिल्ली में ठहराव को छोड़कर सवाई माधोपुर जंक्शन, -मथुरा जं. - पलवल - ह.निज़ामुद्दीन - नई दिल्ली - अम्बाला कैंट के बजाय सवाई माधोपुर जंक्शन - जयपुर जं. -रेवाड़ी जं. - दिल्ली कैंट. - आदर्श नगर - अम्बाला कैंट से होकर से होकर उक्त परिवर्तित मार्ग पर से चलाई जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।