गाड़ी सं.07380/07379 वास्को-द-गामा - कुलेम – वास्को-द-गामा डेमू को रद्द करना
दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा हुबली डिवीजन पर 45.25 किमी सीटीआर स्वीकृत कार्य के एक भाग के रूप में कुलेम - मडगांव सेक्शन के बीच 20 मीटर एलडब्ल्यूआर रेल पैनल अनलोडिंग के लिए 2 घंटे तक लाइन ब्लॉक लेने के कारण गाड़ी सं.07380/07379 वास्को-द-गामा - कुलेम – वास्को-द-गामा डेमू (दैनिक) को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:
गाड़ियों को रद्द करना:
1. दिनांक 04/01/2024 से 14/01/2024 तक चलने वाली गाड़ी सं.07380 वास्को-द-गामा - कुलेम डेमू की सेवा पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
2. दिनांक 04/01/2024 से 14/01/2024 तक चलने वाली गाड़ी सं.07379 कुलेम – वास्को-द-गामा डेमू की सेवा पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।