गाड़ी सं.12134 मंगलुरु जं. - मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस का दिनांक 31/03/2024 तक दादर स्टेशन पर नियत स्टेशन से पूर्व सेवा समाप्त करना
मध्य रेलवे द्वारा दादर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 10 और 11 के विस्तार कार्य हेतु गाड़ी सं.12134 मंगलुरु जं. - मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस (दैनिक) को निम्न दिए गए विवरण के अनुसार दिनांक 31/03/2024 तक नियत स्टेशन से पूर्व दादर स्टेशन पर सेवा समाप्त करने का निर्णय लिया गया है:
गाड़ी का नियत स्टेशन से पूर्व सेवा समाप्त करना:
1) दिनांक 31/03/2024 तक गाड़ी सं.12134 मंगलुरु जं. - मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस (दैनिक) की सेवा अपने नियत स्टेशन से पूर्व दादर स्टेशन पर समाप्त की जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।