गाड़ी सं.02198/02197 जबलपुर जं. - कोयम्बत्तूर जं. - जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष की आवधिकता बढ़ाना
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! गैर मानसून समय के साथ पश्चिम मध्य रेलवे के समन्वय में गाड़ी सं.02198/02197 जबलपुर जं. - कोयम्बत्तूर जं. - जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष के गैर-मानसून/मानसून समय और मौजूदा ठहराव, संरचना आदि के साथ सेवाओं में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ी सं.02198/02197 जबलपुर जं. - कोयम्बत्तूर जं. -जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष:
गैर-मानसून समय:
गाड़ी सं.02198 जबलपुर जं. - कोयम्बत्तूर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष दिनांक 05/04/2024 से 07/06/2024 तक प्रत्येक शुक्रवार 23:50 बजे जबलपुर जं. से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 14:40 बजे कोयम्बत्तूर जं. पहुंचेगी।
गाड़ी सं.02197 कोयम्बत्तूर जं. - जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष दिनांक 08/04/2024 से 03/06/2024 तक प्रत्येक सोमवार को 17:05 बजे कोयम्बत्तूर जं. से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 08:45 बजे जबलपुर जं. पहुंचेगी।
मानसून समय:
गाड़ी सं.02198 जबलपुर जं. - कोयम्बत्तूर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष दिनांक 14/06/2024 से 28/06/2024 तक प्रत्येक शुक्रवार 23:50 बजे जबलपुर जं. से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 17:10 बजे कोयम्बत्तूर जं. पहुंचेगी।
गाड़ी सं.02197 कोयम्बत्तूर जं. - जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष दिनांक 10/06/2024 से 01/07/2024 तक प्रत्येक सोमवार को 15:10 बजे कोयम्बत्तूर जं. से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 08:45 बजे जबलपुर जं. पहुंचेगी।
यह गाड़ी नरसिंहपुर, गडरवाडा, पिपरिया, इटारसी जं., हरदा, खंडवा, भुसावल जं., नासिक रोड, पनवेल, रोहा, खेड़, चिपलूण, रत्नागिरी, कणकवली, कुडाल, थिविम, मडगांव जं., कारवार, कुमटा, मूकाम्बिका रोड बैंदूर, कुंदापुरा, उडुपि, मुल्की, मंगलुरु जं., कासरगोड, कण्णूर, वडकरा, कोषिक्कोड, तिरुर, षोरणूर जं. और पालघाट स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 24 डिब्बे = प्रथम श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 02 डिब्बे, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 06 डिब्बे, शयनयान - 11 डिब्बे, जनरल - 02 डिब्बे, एसएलआर – 02.
उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry. Indianrail.gov.in पर जाएँ या NTES ऐप डाउनलोड करें।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएँ।