ग्रीष्म ऋतु - 2025 के दौरान विशेष गाड़ियों का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! ग्रीष्म ऋतु - 2025 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए दक्षिण रेलवे के साथ समन्वय में निम्नलिखित विशेष गाड़ियाँ चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
1) ट्रेन संख्या 06097 / 06098 इरोड जंक्शन - बाड़मेर - इरोड जंक्शन साप्ताहिक विशेष:
ट्रेन संख्या 06097 इरोड जंक्शन - बाड़मेर साप्ताहिक विशेष दिनांक 08/04/2025 से 10/06/2025 तक प्रत्येक मंगलवार को 06:20 बजे इरोड जंक्शन से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 04:30 बजे बाड़मेर पहुँचेगी।
ट्रेन संख्या 06098 बाड़मेर - इरोड जंक्शन साप्ताहिक विशेष दिनांक 11/04/2025 से 13/06/2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को 22:50 बजे बाड़मेर से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 20:15 बजे इरोड जंक्शन पहुंचेगी।
यह ट्रेन तिरुपुर, पोदनूर जंक्शन, पलक्कड़, षोरणूर जंक्शन, तिरुर, कोषिक्कोड, कण्णूर, कासरगोड, मंगलुरु जंक्शन, उडुपि, कुंदापुरा, मूकाम्बिका रोड बैंदूर (एच), भटकल, मुरूडेश्वर, कुमटा, गोकर्ण रोड, अंकोला, कारवार, मडगांव जंक्शन, करमाली, थिविम, सावंतवाड़ी रोड, कुडाल, कणकवली, वैभववाड़ी रोड, राजापुर रोड, रत्नागिरी, संगमेश्वर रोड, चिपलूण, खेड़, माणगांव, रोहा, पनवेल, वसई रोड, पालघर, वापी, सूरत, भरूच जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, नडियाद जंक्शन, साबरमती, भीलडी जंक्शन, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनमाल, मोदरान, जालोर, मोकलसर, समदड़ी जंक्शन, बालोतरा जंक्शन तथा बायतु स्टेशनों पर रूकेगी।
संरचना: कुल 22 डिब्बे: तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 02 डिब्बे, शयनयान - 14 डिब्बे, जनरल - 04 डिब्बे, एसएलआर – 02.
उपर्युक्त ट्रेनों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन सेवाओं का लाभ उठाएं।