गाड़ी सं.01171 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जंक्शन वन वे विशेष का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित वन-वे विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है।
गाड़ी सं.01171 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जंक्शन वन वे विशेष:
गाड़ी सं.01171 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जंक्शन वन वे विशेष दिनांक 14/06/2025 को मुंबई सीएसएमटी से 07:35 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 22:30 बजे मडगांव जंक्शन पहुँचेगी।
यह गाड़ी दादर, ठाणे, पनवेल, रोहा, माणगांव, वीर, खेड़, चिपलूण, सावर्डा, आरवली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नादगांव रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमाली स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 16 एलएचबी डिब्बे: विस्टा डोम - 01 डिब्बा, चेयर कार - 03 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग - 10 डिब्बे, एसएलआर - 01, जेनरेटर कार – 01.
उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।