कोंकण रेलवे मार्ग पर गहन टिकट जांच अभियान

कोंकण रेलवे द्वारा अपने मार्ग पर बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाने तथा अधिकृत यात्रियों की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने हेतु गहन टिकट जांच अभियान चलाए जा रहे हैं।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रारंभ से अब तक कुल 3,765 टिकट जांच अभियान चलाए गए। इन अभियानों के दौरान 40,602 अनधिकृत / अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया तथा उन पर जुर्माना लगाया गया, जिससे कुल ₹2,37,11,161/- का राजस्व प्राप्त हुआ।

आगामी गणपति त्योहार में कोंकण रेलवे मार्ग पर यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है। अतः कोंकण रेलवे सभी यात्रियों से विनम्र अपील करता है कि कृपया वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें, जिससे किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। इस पर्व सीज़न में यात्रियों की सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने हेतु कोंकण रेलवे अपने पूरे मार्ग पर गहन टिकट जांच अभियान जारी रखेगा।

सुनील बी. नारकर
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी