गणपति त्योहार - 2025 के दौरान अतिरिक्त विशेष गाड़ियों का संचालन

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! गणपति त्योहार 2025 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित अतिरिक्त विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है।

1) गाड़ी सं.09022 / 09021 उधना जंक्शन - रत्नागिरी - उधना जंक्शन (साप्ताहिक) विशेष किराए पर:

गाड़ी सं.09022 उधना जंक्शन - रत्नागिरी साप्ताहिक विशेष, विशेष किराए पर गुरुवार दिनांक 21.08.2025, 28.08.2025 और 04.09.2025 को 10:00 बजे उधना जंक्शन से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 20:00 बजे रत्नागिरी पहुँचेगी।

गाड़ी सं.09021 रत्नागिरी. - उधना जं. साप्ताहिक विशेष, विशेष किराए पर गुरुवार दिनांक 21.08.2025, 28.08.2025 और 04.09.2025 को 21:00 बजे रत्नागिरी से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 10:20 बजे उधना जंक्शन पहुंचेगी। 

यह गाड़ी वलसाड, वापी, दहाणू रोड, पालघर, वसई रोड, भिवंडी रोड, पनवेल, पेण, रोहा, माणगांव, वीर, खेड़, चिपलूण और संगमेश्वर रोड स्टेशनों पर रुकेगी।

संरचना : कुल 22 डिब्बे= शयनयान - 18 डिब्बे, जनरल - 02 डिब्बे, एसएलआर – 02.

2) गाड़ी सं.09120/09119 विश्वामित्री - रत्नागिरी - विश्वामित्री (साप्ताहिक) विशेष किराये पर:

गाड़ी सं.09120 विश्वामित्री - रत्नागिरी साप्ताहिक विशेष, विशेष किराये पर सोमवार दिनांक 25.08.2025, 01.09.2025 और 08.09.2025 को 08:00 बजे विश्वामित्री से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 20:00 बजे रत्नागिरी पहुंचेगी।

गाड़ी सं.09119 रत्नागिरी - विश्वामित्री साप्ताहिक विशेष, विशेष किराये पर सोमवार दिनांक 25.08.2025, 01.09.2025 और 08.09.2025 को 21:00 बजे रत्नागिरी से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 11:45 बजे विश्वामित्री पहुँचेगी।

यह गाड़ी भरूच जंक्शन, सूरत, वलसाड, वापी, दहाणू रोड, पालघर, वसई रोड, भिवंडी रोड, पनवेल, पेण, रोहा, माणगांव, वीर, खेड़, चिपलूण और संगमेश्वर रोड स्टेशनों पर रुकेगी।

संरचना: कुल 24 डिब्बे= द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, शयनयान - 16 डिब्बे, सामान्य - 04 डिब्बे, एसएलआर – 02.

उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएँ।

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया सेवाओं का लाभ उठाएँ।

सुनील बी. नारकर
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी