गाड़ियों को आंशिक रूप से रद्द करना और निर्धारित स्टेशन से पूर्व सेवा समाप्त करना
दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु और बनासवाड़ी स्टेशन पर यार्ड की फ्लेक्सिबिलिटी को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त शंट सिगनल लगाने के संबंध में एनआईप्रोग्राम के कारण निम्न गाड़ियों को रद्द करने, निर्धारित स्टेशन के बाद सेवा प्रारंभ करने और निर्धारित स्टेशन से पूर्व सेवा समाप्त करने का निर्णय लिया है। गाड़ी सेवाओं पर पडने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:
1) दिनांक 03/01/2026 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.16586 मुरुडेश्वर - सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु एक्सप्रेस क्रांतिवीरा संगोली रायण्ण बेंगलुरु - सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु के बीच आंशिक रूप से रद्द की जाएगी।
2) दिनांक04/01/2026 को प्रारंभहोने वाली गाड़ी सं.16511 सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु - कण्णूर एक्सप्रेस सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु - यशवंतपुर जंक्शन के बीच आंशिक रूप से रद्द की जाएगी।
3) दिनांक 03/01/2026 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.16512 कण्णूर - सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु एक्सप्रेस यशवंतपुर जंक्शन - सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु के बीच आंशिक रूप से रद्द की जाएगी और यशवंतपुर जंक्शन पर निर्धारित स्टेशन से पूर्व सेवा समाप्त की जाएगी।
4) दिनांक 04/01/2026 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.16585 सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु - मुरुडेश्वर एक्सप्रेस सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु - क्रांतिवीर संगोली रायण्ण बेंगलुरु के बीच आंशिक रूप से रद्द की जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।