गाड़ी सं.06043 / 06044 कोयम्बत्तूर जंक्शन - हरिद्वार - कोयम्बत्तूर जंक्शन एक्सप्रेस विशेष का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! दक्षिण रेलवे के समन्वय से यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ी सं.06043 / 06044 कोयम्बत्तूर जंक्शन - हरिद्वार - कोयम्बत्तूर जंक्शन एक्सप्रेस विशेष:
गाड़ी सं.06043 कोयम्बत्तूर जंक्शन - हरिद्वार एक्सप्रेस विशेष बुधवार, 24 दिसंबर, 2025 को 11:15 बजे कोयम्बत्तूर जंक्शन से प्रस्थान करेगी और चौथे दिन 27/12/2025 (शनिवार) को 00:05 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।
गाड़ी सं.06044 हरिद्वार - कोयम्बत्तूर जंक्शन एक्सप्रेस विशेष मंगलवार, 30 दिसंबर, 2025 को 22:30 बजे हरिद्वार से प्रस्थान करेगी और चौथे दिन 02/01/2026 (शुक्रवार) को 04:00 बजे कोयम्बत्तूर जंक्शन पहुंचेगी।
यह गाड़ी पालघाट, शोरणूर जंक्शन, कोषिक्कोड, कण्णूर, मंगलुरु जंक्शन, उडुपि, कुंदापुरा, मूकाम्बिका रोड बैंदूर (एच), कारवार, मडगांव जंक्शन, थिविम, रत्नागिरी, चिपलूण, रोहा, पनवेल, वसई रोड, उधना जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर, मथुरा जंक्शन, ह.निज़ामुद्दीन, गाजियाबाद जंक्शन और रुड़की स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 18 एलएचबी डिब्बे = तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 10 डिब्बे, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित इकोनॉमी - 02 डिब्बे, शयनयान - 04 डिब्बे, जनरेटर कार - 01, एसएलआर/डी – 01.
उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं। कोंकण रेलवे की लेटेस्ट अपडेट के लिए, KR मिरर ऐप डाउनलोड करें:
प्ले स्टोर: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.konkanrailway.krclapp&hl=en_IN
ऐप स्टोर: https://apps.apple.com/in/app/kr-mirror/id6752926193
यात्री कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।