गाड़ी सं.09304 / 09303 डॉ.आंबेडकर नगर–ठोकुर–डॉ. आंबेडकर नगर विशेष, विशेष किराये पर गाड़ी का संचालन

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! पश्चिम रेलवे के समन्वय से क्रिसमस एवं नववर्ष के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित विशेष गाड़ियों के संचालन करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है: 

1) गाड़ी सं.09304 / 09303 डॉ.आंबेडकर नगर – ठोकुर – डॉ.आंबेडकर नगर विशेष (विशेष किराया):

गाड़ी सं.09304 डॉ.आंबेडकर नगर–ठोकुर विशेष (विशेष किराया) रविवार, 21 एवं 28 दिसंबर, 2025 को 16:30 बजे डॉ.आंबेडकर नगर से प्रस्थान करेगी औरतीसरे दिन 03:00 बजे ठोकुर पहुँचेगी।

गाड़ी सं.09303 ठोकुर – डॉ.आंबेडकर नगर विशेष (विशेष किराया) मंगलवार, 23 एवं 30 दिसंबर, 2025 को ठोकुर से 04:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 15:30 बजे डॉ.आंबेडकर नगर पहुँचेगी।

यह गाड़ी इंदौर जं., देवास, उज्जैन जं., नागदा जं., रतलाम जं., वडोदरा जं., भरूच जं., सूरत, वापी, वसई रोड, भिवंडी रोड, पनवेल, रोहा, माणगांव, खेड़, चिपलूण, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम, करमाली, मडगांव जं., कणकोण, कारवार, अंकोला, गोकर्ण रोड, कुमटा, मुरुडेश्वर, भटकल, मूकाम्बिका रोड बैंदूर (एच), कुंदापुरा, उडुपि, मुल्की एवं सूरतकल स्टेशनों पर रूकेगी।

संरचना:
कुल 22 एलएचबी डिब्बे — तृतीय श्रेणी वातानुकूलित : 19 डिब्बेतृतीय श्रेणी वातानुकूलित इकोनॉमी: 01 डिब्बा, जनरेटर कार: 02.

गाड़ी सं.09303 के लिए बुकिंग 14/12/2025 से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस), इंटरनेट तथा आईआरसीटीसी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव एवं समय-सारणी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in देखें।
कोंकण रेलवे की नवीनतम जानकारी के लिए KR Mirror App डाउनलोड करें:
Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.konkanrailway.krclapp&hl=en_IN
App Store: https://apps.apple.com/in/app/kr-mirror/id6752926193

यात्री कृपया इस सेवा का लाभ उठाएं।

सुनील बी नारकर
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी