वडोदरा एवं कोट्टायम के बीच विशेष गाड़ियों का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! पश्चिम रेलवे के समन्वय से क्रिसमस एवं नववर्ष के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए विशेष गाड़ियों के संचालन का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है:
1) गाड़ी सं.09124 / 09123 वडोदरा जं.–कोट्टायम विशेष (विशेष किराए पर):
गाड़ी सं.09124 वडोदरा जं.–कोट्टायम विशेष (विशेष किराए पर) शनिवार, 20 एवं 27 दिसंबर, 2025 तथा 03 एवं 10 जनवरी, 2026 को वडोदरा जं. से 06:05 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 19:50 बजे कोट्टायम पहुँचेगी।
गाड़ी सं.09123 कोट्टायम–वडोदरा जं. विशेष (विशेष किराया पर) रविवार, 21 एवं 28 दिसंबर, 2025 तथा 04 एवं 11 जनवरी, 2026 को कोट्टायम से 21:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा तीसरे दिन 06:00 बजे वडोदरा जं. पहुँचेगी।
यह गाड़ी सूरत, वापी, वसई रोड, भिवंडी रोड, पनवेल, रोहा, खेड़, चिपलूण, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम, करमाली, मडगांव जं., कारवार, कुमटा, मुरुडेश्वर, भटकल, मूकाम्बिका रोड बैंदूर (एच), कुंदापुरा, उडुपि, सुरतकल, मंगलुरु जं., कासरगोड, कण्णूर, थल्लश्शेरी, कोषिक्कोड, तिरूर, षोरणूर जं., तृश्शूर, अलुवा एवं एरणाकुलम टाउन स्टेशनों पर ठहरेगी।
संरचना :
कुल 21 एलएचबी डिब्बे – प्रथम श्रेणी वातानुकूलित– 01 डिब्बा, द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित– 02 डिब्बे, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित- 06 डिब्बे, शयनयान – 06 डिब्बे, सामान्य – 04 डिब्बे, एसएलआर/डी – 01,
जनरेटर कार – 01.
उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव एवं समय-सारिणी की जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.inपर जाएँ।
कोंकण रेलवे की नवीनतम जानकारियों के लिए केआर मिरर ऐप डाउनलोड करें:
प्ले स्टोर: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.konkanrailway.krclapp&hl=en_IN
ऐप स्टोर: https://apps.apple.com/in/app/kr-mirror/id6752926193
यात्री कृपया इस सेवा का लाभ उठाएँ।