क्रिसमस और नए वर्ष के लिए विशेष गाड़ियों का संचालन

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! दक्षिण पश्चिम रेलवे और कोंकण रेलवे द्वारा क्रिसमस और नए वर्ष के लिए यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने हेतु गाड़ी सं.06267 / 06268 यशवंतपुर – कारवार – यशवंतपुर एक्सप्रेस विशेष गाडियां चलाने निर्णय लिया गया है: 


गाड़ी संख्या 06267/06268 यशवंतपुर - कारवार - यशवंतपुर एक्सप्रेस विशेष:


गाड़ी संख्या 06267 यशवंतपुर - कारवार एक्सप्रेस विशेष गाड़ी दिनांक 24/12/2025 और 27/12/2025 को बुधवार और शनिवार, यशवंतपुर से 12:00 बजे प्रस्तान होगी और अगले दिन 06:10 बजे कारवार पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 06268 कारवार - यशवंतपुर एक्सप्रेस विशेष गाड़ी दिनांक , 25/12/2025 और 28/12/2025 गुरुवार और रविवार को कारवार से 12:00 बजे प्रस्तान होगी और अगले दिन 04:30 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।

यह गाड़ी चिक्कबाणावर, कुणिगल, चन्नरायपटना, हासन, सकलेशपुर, सुब्रह्मण्य रोड, कबकपुत्तूर, बंटवाल, सुरतकल, मुल्की, उडुपि, बारकुर, कुंदापुरा, मूकाम्बिका रोड बैंदूर (एच), भटकल, मुरूडेश्वर, होन्नावर, कुमटा, गोकर्ण रोड और अंकोला स्टेशनों पर रुकेगी।

    संरचना: कुल 21 डिब्बे =  द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, =  तृतीय श्रेणी वातानुकूलित

    - 03  डिब्बे, शयनयान-12 डिब्बे, जनरल – 03 डिब्बे, एसएलआर – 02.

गाड़ी सं.06268 की बुकिंग दिनांक 07/12/2025 को सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS), इंटरनेट और IRCTC वेबसाइट पर शुरू होगी।

ऊपर दी गई गाड़ियों के ठहराव और समय-सारणी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं।

कोंकण रेलवे की नवीनतम जानकारियों के लिए केआर मिरर ऐप डाउनलोड करें: प्ले स्टोर

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.konkanrailway.krclapp&hl=en_IN

ऐप स्टोर: https://apps.apple.com/in/app/kr-mirror/id6752926193

    यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएँ।

सुनील बी नारकर
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी