गाड़ियां रद्द करना
दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा सांकवाल – वास्को-द-गामा सेक्शन में पुल सं.292 (107/800-900) पर लाइन ब्लॉक के कार्य के लिए निम्नलिखित गाड़ियों को दिनांक 22/11/2025 से 24/11/2025 तक रद्द / आंशिक रूप से रद्द करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ियों का आंशिक रूप से रद्द करना :
- दिनांक 23/11/2025 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं.12779 वास्को-द-गामा - ह.निजामुद्दीन एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर मडगांव से प्रारंभ की जाएगी और वास्को-द-गामा एवं मडगांव के बीच आंशिक रूप से रद्द की जाएगी।
रद्द की गई गाड़ियां :
- दिनांक 22/11/2025 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं.56963 कूलम – वास्को-द-गामा डीईएमयू पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
- दिनांक 22/11/2025 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं.56965 कूलम - वास्को-द-गामा डीईएमयू पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
- दिनांक 23/11/2025 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं.56962 वास्को-द-गामा - कूलम डीईएमयू पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
- दिनांक 23/11/2025 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं.56964 वास्को-द-गामा - कूलम डीईएमयू पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी