गाड़ी सं.16336 नागरकोइल–गांधीनगर एक्सप्रेस में कोंकण रेलवे कर्मियों द्वारा संदिग्ध/कोई दावा न किए गए बैगों की सतर्कतापूर्वक पहचान
कोंकण रेलवे के ऑनबोर्ड कर्मचारी ने एक बार फिर यात्री संरक्षा के प्रति अपनी सतर्कता और प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट परिचय देते हुए गाड़ी सं.16336 नागरकोइल–गांधीनगर एक्सप्रेस में 19 नवंबर, 2025 को लगभग 13:27 बजे दो संदिग्ध/दावा न किए गए बैगों की पहचान की।
डिब्बा एस1 (बर्थ 49) में नियमित टिकट जांच के दौरान टीटीई श्री नागराज गौड़ा/मडगांव और श्री मोहन डी/मडगांव ने चार सफेद बैग बिना दावा किए पाए, जिनमें शराब की बोतलें होने का संदेह था। उनकी त्वरित सतर्कता के कारण यह मामला तुरंत निपटाया जा सका।
यात्रियों से बातचीत करने पर पता चला कि अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर ये बैग मडगांव स्टेशन पर लोड किए थे और उन्हें लेने के लिए वापस नहीं आया।
कोंकण रेलवे ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षा टीम के साथ समन्वय किया और रत्नागिरी स्टेशन पर आवश्यक कार्रवाई के लिए आरपीएफ कर्मियों को सौंपा गया।
कोंकण रेलवे अपने फ्रंटलाइन कर्मचारियों की सतर्कता की सराहना करते हुए सभी यात्रियों के लिए सुरक्षित और संरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।