दिवाली त्योहार - 2025 के लिए विशेष गाड़ियों का संचालन

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! दिवाली त्योहार - 2025 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है:

गाड़ी सं.06267 / 06268 यशवंतपुर - मडगांव जंक्शन - बेंगलुरु कैंट एक्सप्रेस विशेष गाड़ी:

गाड़ी सं.06267 यशवंतपुर - मडगांव जंक्शन एक्सप्रेस विशेष गाड़ी दिनांक 21/10/2025 (मंगलवार) को 12:00 बजे यशवंतपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन दिनांक 22/10/2025 (बुधवार) को  05:30 बजे मडगांव जंक्शन पहुँचेगी।

यह गाड़ी चिकबाणावार, कुणिगल, चन्नरायपट्टना, हासन, सकलेशपुर, सुब्रह्मण्य रोड, कबाकपुत्तूर, बंटवाल, सुरतकल, मुल्की, उडुपि, बारकुर, कुंदापुरा, मूकाम्बिका रोड बैंदूर, भटकल, मुरूडेश्वर, होन्नावर, कुमटा, गोकर्ण रोड, अंकोला और कारवार स्टेशनों पर रुकेगी।

गाड़ी सं.06268 मडगांव जं. - बेंगलुरु कैंट एक्सप्रेस विशेष दिनांक 22/10/2025 (बुधवार) को  10:30 बजे मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 23/10/2025 (गुरुवार) को 04:30 बजे बेंगलुरु कैंट पहुंचेगी। 

यह गाड़ी कारवार, अंकोला, गोकर्ण रोड, कुमटा, होन्नावर, मुरूडेश्वर, भटकल, मूकाम्बिका रोड बैंदूर, कुंदापुरा, बारकुर, उडुपि, मुल्की, सुरतकल, बंटवाल, कबाकपुत्तूर, सुब्रह्मण्य रोड, सकलेशपुर, हासन, चन्नरायपटना, कुणिगल, चिक्काबाणावार और यशवंतपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

संरचना: कुल 20 डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 02 डिब्बे, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 03 डिब्बे, शयनयान - 10 डिब्बे, जनरल - 03 डिब्बे, जेनरेटर कार – 02.

उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry. Indianrail.gov.in पर जाएं।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं। 

सुनिल बी. नारकर
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी