पोंगल त्योहार के लिए विशेष गाड़ियां

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! पोंगल त्योहार के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिएदक्षिण पश्चिम रेलवे ने कोंकण रेलवे के समन्वय से गाड़ी सं.06287 / 06288 यशवंतपुर - मडगांव जंक्शन - यशवंतपुर एक्सप्रेस विशेष चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

गाड़ी सं.06287 / 06288 यशवंतपुर - मडगांव जंक्शन - यशवंतपुर एक्सप्रेस विशेष:

गाड़ी सं.06287 यशवंतपुर - मडगांव जंक्शन एक्सप्रेस विशेष मंगलवार और शुक्रवार दिनांक 13/01/2026 और 23/01/2026 को 11:50 बजे यशवंतपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 06:45 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।

गाड़ी सं.06288 मडगांव जंक्शन - यशवंतपुर एक्सप्रेस विशेष रविवार और सोमवार दिनांक 18/01/2026 और 26/01/2026 को 11:00 बजे मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04:45 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।

यह गाड़ी चन्नरायपटना, हासन, सकलेशपुर, सुब्रमण्य रोड, काबाकापुत्तूर, बंटवाल, सूरतकल, मुल्की, उडुपि, बारकुर, कुंदापुरा, मूकाम्बिका रोड बैंदूर (एच), भटकल, मुरुडेश्वर, होन्नावर, कुमटा, गोकर्ण रोड, अंकोला और कारवार स्टेशनों पर रुकेगी।

डिब्बों की संरचना: कुल 22 डिब्बे = फर्स्ट क्लास - 01 डिब्बा, द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 02 डिब्बे, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, शयनयान - 10 डिब्बे, जनरल - 06 डिब्बे, एसएलआर – 02.

उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं। कोंकण रेलवे के लेटेस्ट अपडेट के लिए, KR मिरर ऐप डाउनलोड करें:

प्ले स्टोर: 

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.konkanrailway.krclapp&hl=en_IN

ऐप स्टोर: https://apps.apple.com/in/app/kr-mirror/id6752926193

यात्री कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं। 

सुनील बी नारकर
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी