दिनांक 17.01.2026 को उडुपि स्टेशन पर पॉइंट नंबर 101 को बदलने के लिए एनआई कार्य

दिनांक 17.01.2026 (शनिवार) को उडुपि स्टेशन पर पॉइंट नंबर 101 को बदलने के लिए एनआई ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैः

1. दिनांक 16.01.2026 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.16335 गांधीधाम - नागरकोइल एक्सप्रेस मडगांव जंक्शन और उडपि सेक्शन के बीच 40 मिनट के लिए विनियमित की जाएगी।

2. दिनांक 17.01.2026 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.22653 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - ह.निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस सूरतकल और उडुपि सेक्शन के बीच 20 मिनट के लिए विनियमित की जाएगी।

 

यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसे नोट करें। असुविधा के लिए हमें खेद है।

सुनील बी नारकर
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी