आंगणेवाड़ी विशेष गाड़ियों का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! मध्य रेलवे के समन्वय से आंगणेवाड़ी मेला 2026 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं।
गाड़ी सं.01127 / 01128 लोकमान्य तिलक (ट) – सावंतवाड़ी रोड – लोकमान्य तिलक (ट) विशेष:
गाड़ी सं.01127 लोकमान्य तिलक (ट) - सावंतवाड़ी रोड विशेष दिनांक 05/02/2026 और 07/02/2026 को 22:15 बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 09:30 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुँचेगी।
गाड़ी सं.01128 सावंतवाड़ी रोड - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष दिनांक 06/02/2026 और 08/02/2026 को 17:20 बजे सावंतवाड़ी रोड से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04:05 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।
ये गाड़ी ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, माणगांव, वीर, खेड़, चिपलूण, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नांदगांव रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग और कुडाल स्टेशनों पर रुकेंगी।
संरचना: कुल 22 एसएचबी डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित – 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित – 06 डिब्बे, शयनयान - 09 डिब्बे, जनरल – 04 डिब्बे, एसएलआर – 01, जेनरेटर कार - 01.
उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं।
कोंकण रेलवे के लेटेस्ट अपडेट के लिए, KR मिरर ऐप डाउनलोड करें:
प्ले स्टोर:
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.konkanrailway.krclapp&hl=en_IN
ऐप स्टोर: https://apps.apple.com/in/app/kr-mirror/id6752926193
यात्री कृपया इस सुविधा का लाभ उठाएं।